कंप्यूटर फैकेल्टी यूनियन के पंजाब प्रधान प्रदीप मलूका ने एक प्रेस नोट जारी करके बताया कि 13-02-2020 को माननीय शिक्षा मंत्री के साथ एक पैनल बैठक में, कंप्यूटर शिक्षकों पर सभी लाभों को लागू करने और एक महीने के भीतर सभी मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षा मंत्री ने वादा किया था यूनियन ने आज दोबारा शिक्षा मंत्री को कंप्यूटर अध्यापकों की मांगों को याद करवाने के लिए एक याद पत्र दोबारा शिक्षा मंत्री को भेजा गया है । यूनियन के मीत प्रधान ने बताया के कंप्यूटर अध्यापकों की सैलरी का बजट स्कूल / डी डी ओ लेवल पर अलॉट करके तनख्वाह सीधी उनके अकाउंट में डालने के लिए डिमांड चार्ट ई-मेल के जरिए सेक्रेट्री स्कूल शिक्षा विभाग व डिप्टी एस पी डी आईसीटी को भेजा गया है कंप्यूटर फैकेल्टी यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है के अगर उनकी मांगों को ना पूरा किया गया तो जल्द पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ आर पार की लड़ाई शुरू कर देंगे
![]() |
