Breaking News अब तक 1823,जालंधर - 175, अमृतसर - 295, मोहाली - 102, पटियाला -97, लुधियाना -125, पठानकोट - 29, नवांशहर -103, तरनतारन - 157, मनसा - 22, कपूरथला - 25, होशियारपुर - 90, फरीदकोट -45, संगरूर -88, मोगा - 57, रोपड़ -55, गुरदासपुर -116, श्री मुक्तसर साहिब -65, फाजिल्का -39, बरनाला -21, फतेहगढ़ साहिब - 36, बठिंडा -40, फिरोजपुर -43

पाठ 1 प्रार्थना 6th class (hindi)

पाठ 1-पाठ 2-पाठ 3-पाठ 4-पाठ 5-पाठ 6-पाठ 7-पाठ 8-पाठ 9-पाठ 10-पाठ 11-पाठ 12-पाठ 13-पाठ 14-पाठ 15-पाठ 16-पाठ 17-पाठ 18

प्रशन : प्रभु के लिए कविता में कौन कौन से शब्द प्रयोग हुए हैं ?

उत्तर: कविता में प्रभु के लिए ईश्वर, भगवान, स्वामी, अंतर्यामी आदि शब्द प्रयोग हुए हैं।

प्रशन : बच्चे प्रभु से क्या-क्या मांग रहे हैं ?

उत्तर: बच्चे प्रभु से चाहते हैं कि वह प्रभु के सारे गुण प्राप्त करें और अच्छे काम करें।

प्रशन : किसका प्रकाश फैलने की  प्रार्थना की है?

उत्तर:  कविता में पुण्यों का प्रकाश फैलने की प्रार्थना की है। 

प्रशन : किन-किन की सेवा करने की बात कही गई है ?

उत्तर: बच्चों द्वारा माता पिता और गुरु की सेवा करने की बात कहीं गई है।

प्रशन : प्रभु के कौन-कौन से गुण आपको प्रभावित करते हैं ?

बच्चे प्रभु के सत्य ज्ञान दया के भंडार से संबंधित गुणों से प्रभावित है

शब्दार्थ

अंतर्यामी : हृदय में रहने वाला
अमित : बहुत
तेजोमय : बहुत ज्योति वाला
विवेक : भले बुरे की पहचान
ताप : कष्ट 
सुप्रीत  : प्रेम के साथ
कल्याण :  भलाई ,परोपकार
आगार : खजाना
आलोक : प्रकाश
तव : तेरा
रक्षक : रक्षा करने वाला
निर्भीक : निडर
नौतन : नया

'अ ' लगा कर विपरीत शब्द लिखो


सत्य : असत्य
ज्ञान : अज्ञान
विद्या  : अविद्या
संयम  : असंयम
धीर : अधीर
विवेक : अविवेक


इन शब्दों के विपरीत शब्द अलग तरह से बनते हैं

गुण : अवगुण
स्वामी : सेवक
उदार : अनुदार
अन्धकार : प्रकाश
प्रेम : घृणा
नूतन : पुरातन
पाप : पुण्य
सपूत : कपूत
जीवन : मृत्यु
अपराध : निरपराध
निर्भीक : डरपोक
वीर : कायर
वरदान : अभिशाप

इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो

ईशवर :  भगवान, परमात्मा
भण्डार  : गोदाम,कोष
प्रकाश : छवि, ज्योति, प्रभा
अंधकार : अंधेरा,अँधियारा
वरदान : आशीर्वाद , आशीष
पिता : बाप  , जनक
गुरु : शिक्षक , अध्यापक
माता : मां   जननी

नए शब्द बनाओ

शील + वान = शीलवान
दया + वान = दयावान
गाड़ी + वान = गाड़ीवान
पाप + मय = पापमय
तेजो + मय = तेजोमय
तपो + मय = तपोमय

संयुक्त अक्षर से नए शब्द बनाओ


क + ष = क्ष= रक्षक,भक्षक
ज + ञ = ज्ञ = ज्ञान,विज्ञान,या
त् + र= त्र= मात्रा,यात्रा